enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

एमपी में प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सात IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद, भोपाल अभिनय विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंदौर पदस्थ किया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल बनाया गया है।

गृह विभाग ने अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश शाम को जारी किए। सागर पीटीएस पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा वैष्णव शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक मुरार ग्वालियर ऋषिकेश मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर और नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन विनोद कुमार मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन पदस्थ किया गया है।

Share:

Leave a Comment