enewsmp.com
Home सीधी दर्पण नगर विकास यात्रा का दूसरा दिन, सीधी विधायक ने शहर में की सभाएं, जिले के नवरत्नों का किया सम्मान.....

नगर विकास यात्रा का दूसरा दिन, सीधी विधायक ने शहर में की सभाएं, जिले के नवरत्नों का किया सम्मान.....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा आज नगर विकास यात्रा के दौरान सीधी शहर में कई सभाएं की गई जहां लाखों की लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास साथ ही शहर के नवरत्नों का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया विधायक द्वारा इस दौरान ऐरा प्रथा बंद कराने गौरक्षा एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

बता दें कि प्रदेश में चल रही विकास यात्रा के क्रम में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा आज नगर में भी विकास यात्रा निकाली गई आज विकास यात्रा की शुरुआत गांधी चौक से हुई जहां सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला , जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार , पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर राजेश मिश्र , युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला , जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया , पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल , नगर मण्डल अध्यक्ष अम्बुज सिंह , सह मीडिया प्रभारी श्रीमती मनीला सिंह , कलेक्टर साकेत मालवीय , सीईओ राहुल नामदेव धोटे सहित तमाम अन्य गणमान्य लोगों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं गांधी चौक में सभा आयोजित कर लोगों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । इस दौरान सीधी विधायक द्वारा उपस्थित जन समूह एवं अधिकारी कर्मचारियों को ऐरा प्रथा बंद कराने गौसंवर्धन एवं नशा मुक्त जीवन जीने हेतु शपथ दिलाई गई।

विकास यात्रा के दौरान गांधी चौक सीधी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल द्वारा सीधी शहर के 9 रत्नों को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। उन्होंने स्व. श्यामलाल सिंह की पत्नी सावित्री सिंह, समाजसेवी हजारी लाल गुप्ता, अर्जुन जेठानी, सुरेश गुप्ता, राजकरण शुक्ला, सचीन्द्र मिश्र, प्रियंका केवट, गौरव सेन को सत्र 2022-23 में स्कूल खेल बाक्सिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान एवं दिव्यांशी पाण्डेय पिता धर्मेन्द्र पाण्डेय को सत्र 2021-22 में कक्षा 12वीं में प्रदेश में 5वां स्थान के लिए सम्मानित किया।

विकास यात्रा के दौरान विधायक केदारनाथ शुक्ल द्वारा सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 19 तथा 21 में 6.86 लाख रुपये लागत के सीसी रोड निर्माण का शिलान्यास किया गया।

Share:

Leave a Comment