enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश एक दिन में 35 स्थाई व 100 गिरफ्तारी वारंट तामील, रविवार को हुई विशेष धर पकड़कर कार्रवाई...

एक दिन में 35 स्थाई व 100 गिरफ्तारी वारंट तामील, रविवार को हुई विशेष धर पकड़कर कार्रवाई...

रीवा(ईन्यूज एमपी)- जिले में 12 फरवरी को शहर से देहात तक पुलिस का कांबिंग गस्त अभियान चला है। यहां एएसपी अनिल सोनकर और एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में 30 थानों के प्रभारी वारंट तामीली कराने अलग-अलग टीम बनाकर रवाना हुए। शाम तक पुलिस ने 35 स्थाई वारंट और 100 गिरफ्तारी वारंटी (कुल 135) तामील कराए।


एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि पिछले कई माह से रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कांबिंग गस्त अभियान चलता है। इस दिन लंबे समय से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया है। वारंट अभियान की निगरानी सिरमौर, मनगवां, मऊगंज, त्योंथर, डभौरा अनुभाग के SDOP ने की है।

अपराधियों को समय पर धर पकड़ करने थाना प्रभारियों को पहले से टास्क रहता है। जल्द कार्रवाई पूर्ण कराने सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस वाहन उपलब्ध होते है। जिससे शाम तक 135 आरोपियों तक पुलिस पहुंची है। वहीं कई लोगों को थाने में लाकर परेड कराई जाती है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाता है। जिससे समाज में भय का वातावरण न बन पाए।

Share:

Leave a Comment