enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान , पूर्व मंत्री ने किया 34 लाख रु से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन....

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान , पूर्व मंत्री ने किया 34 लाख रु से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-कांग्रेस सरकार सर्वहारा वर्ग की पार्टी है,सभी का साथ सभी का विकास करती है।उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आज सिहावल विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल ग्राम समरदह एवं खोंचीपुर में हाथ से जोड़ा अभियान के तहत ग्रामीणों से जनसंपर्क कर कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया।
श्री पटेल ने कहा कि आज देश व प्रदेश में सर्वाधिक बेरोजगारी,भ्रष्टाचार व मंहगाई व्याप्त है।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनसामान्य को सस्ती बिजली देने का कार्य किया, किसानों का कर्जा माफ किया,100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी, निराश्रित पेंशन में वृद्धि,सामूहिक विवाह की राशि 51 हजार रु की थी।साथ ही गांव गांव में गौशाला बनाने का व्यापक अभियान आरंभ किया था, जिसमें एक हजार गौ शालाएं तैयार कर मध्यप्रदेश की एक नई पहचान बनाई । किंतु भाजपा की सरकार ने गौशालाओं का सदुपयोग नहीं किया और आज भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहा है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है तथा किसान रात रात भर जाकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहा है और गोवंश भी परेशान हो रहा है । इसके लिए भाजपा सरकार दोषी है।
श्री पटेल ने कहा कि 18 साल में शिवराज सिंह जी ने मप्र को आखिर दिया क्या है, बेरोजगारी दी, किसानों पर लाठिया दी, भ्रष्टाचार दिया और पूरे प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया। जहां देखो वहीं महिला, युवतियां और बच्चियां अपराधियों का शिकार हो रही हैं। दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। पेट्रोल महंगा, डीजल महंगा, आवश्यक सामग्री महंगी की है।
विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि आज देश-प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं, भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार से नौजवान,किसान परेशान व बेहाल हैं। देश की सार्वजनिक संपत्तियों को केंद्र की भाजपा सरकार मनमाने ढंग से बेचने का काम कर रही है। यह जन-जन एवं राष्ट्र की संपत्ति है, इसे बेचने का अधिकार किसी को नहीं है।
___

34 लाख रु से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन।
,,,
विधायक निधि से 34 लाख रुपए के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया। इसमें ग्राम पंचायत खोंचीपुर में 14 लाख रु की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इसी के साथ 20 लाख रु की लागत से ग्राम समरदह में झोलू टोला से पोखरा पंहुच मार्ग का भूमि पूजन सभी के साथ किया। इस सड़क के निर्मित होने से सभी ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमान सिंह,अध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी परमजीत पांडे, कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह भंवर, सज्जन सिंह ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस पदाधिकारी गण, पंचायत पदाधिकारी गण एवं अन्य ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
____

Share:

Leave a Comment