enewsmp.com
Home सीधी दर्पण 13 मार्च को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारिका के लिए रवाना होंगे जिले के 250 तीर्थयात्री......

13 मार्च को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारिका के लिए रवाना होंगे जिले के 250 तीर्थयात्री......

सीधी (ईन्यूज एमपी)- डिप्टी कलेक्टर ने जानकारी देकर बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना दिनांक 13.03.2023 से 18.03.2023 हेतु सीधी जिले से 250 विशिष्ट नागरिकों का चयन द्वारिका तीर्थदर्शन हेतु हुआ है। द्वारिका तीर्थ दर्शन हेतु शासन द्वारा बोडिंग स्टेशन सरइग्राम (सरई) जिला सिंगरौली निर्धारित किया गया है। सीधी मुख्यालय से दिनांक 13.03.2023 को सुबह 10 बजे सरइग्राम (रेलवे स्टेशन) के लिए बसें रवाना होंगी।

उन्होने समस्त तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत द्वारिका तीर्थ दर्शन हेतु चयनित तीर्थ यात्रियों को जिला मुख्यालय सीधी में दिनांक 13.03.2023 को सुबह 8 बजे तक आवश्यक रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Share:

Leave a Comment