enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश शहडोल पहुंचे मामा ने लगाई सौगातों कि लड़ी, ब्यौहारी बनेंगी मिनी स्मार्ट सिटी,कालेज, बायपास और रिंग रोड कि कही बात....

शहडोल पहुंचे मामा ने लगाई सौगातों कि लड़ी, ब्यौहारी बनेंगी मिनी स्मार्ट सिटी,कालेज, बायपास और रिंग रोड कि कही बात....

शहडोल (ईन्यूज एमपी)-शहडोल जिले के हिरवार जलाशय का बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोपहर 2 बजे यहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हिरवार जलाशय का लोकार्पण कर लोगों काे संबोधित किया। इसके बाद सीएम ब्योहारी पहुंचे।

उन्होंने जन सभा को संबोधित किया। सीएम ने यहां तेंदुपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण व विकास कार्यों के लोकार्पण में पहुंचे थे। सीएम ने मंच से लोगों को लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार होती थी तब विकास कार्य नहीं होते थे। अब इस सत्र में बाणसागर में कॉलेज खोल दिया जाएगा। ब्योहारी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। बाइपास बनाया जाएगा, रिंग रोड भी बनाएंगे। यहां के लिए हर संभव प्रयास होगा।

सीएम ने कहा कि पहले बेटियों की शादी बोझ समझते थे, इसलिए मैंने शादी की योजना भी बनाई। कांग्रेस ने इस योजना को बंद कर दिया था। मैंने महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की। चुनाव में सीट रिजर्व कराई। आधी सीटों को बहनों के लिए रिजर्व कर दिया। हमने पुलिस में भी 30% बेटियों को पुलिस में भर्ती होने का मौका दिया। इसके बाद भी मन नहीं माना। बहनें पैसे के लिए परेशान थीं, बच्चों को समान नहीं दिला पाती थी, इस कारण मन में बेचैनी थी। इसके बाद लाडली बहना योजना बनाई।

मैं आपका सगा भाई हूं, इसलिए हर महीने 1 हजार दूंगा। मेरी वो सभी बहनें इसमें पात्र होगी, जिनकी महीने की आमदनी 20 हजार से कम होगी। सीएम ने मंच से कहा कि जिन बहनों के फॉर्म नहीं भरे हैं। कलेक्टर और कमिश्नर देख लें। कोई बहन इसमें छूटे नहीं। 30 तक फार्म भरे जाएंगे। आवेदन भरवाने के कोई पैसे मांगे ते 181 पर कॉल कर देना मैं उसे जेल भिजवाऊंगा। आवेदन नि:शुल्क होंगे।


राशन की दुकान, कॉमन सर्विस सेंटर, ऑनलाइन की दुकान पर ईकेवाईसी करा सकते हैं। इसके भी रुपए नहीं देना है। आपके यहां सिग्नल नहीं है। दूसरे गांव फार्म भरने जाना है तो प्रशासन उनके लिए व्यवस्था करेगा। सीएम ने मंच से कलेक्टर से योजना के बारे में पूछा तो कलेक्टर ने बताया कि जिले में 70 हजार महिलाओं के फार्म भर गए हैं। 94 हजार महिलाओं की ई केवाईसी हो चुकी है।


सीएम ने कहा कि आज तेंदू पत्ता संगहण का काम अगले महीने शुरू हो जाएगा। इससे पहले तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की कुप्पी, छाता, साड़ी और चप्पल देंगे। ताकि गर्मी में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सीएम ने लोगों को पेसा कानून के लाभ भी बताए।


शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक आए थे कमलनाथ, बोले थे- कर्जा माफ करेंगे। किया नहीं, किसान डिफाल्टर हो गए। जो किसान डिफाल्टर हो गए उनका ढाई हजार करोड़ रुपए कर्ज मामा दे रहा है।

Share:

Leave a Comment