enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश *भव्यता पूर्णक संपन्न हुई सरई तहसील की महाआरती*

*भव्यता पूर्णक संपन्न हुई सरई तहसील की महाआरती*

सरई(ईन्यूज एमपी)- हर माह की भांति इस माह भी माह के दूसरे रविवार को सिंगरौली जिले सरई तहसील की महाआरती सामुदायिक भवन सरई में भव्यता पूर्णक सपन्न हुई, महाआरती की शुरुआत माँ गुरुवर के जयकारे के साथ हुई तत्पश्चात तीन तीन बार शंखध्वनि किया गया फिर क्रमिक मंत्रो का उच्चारण किया गया तत्पश्चात गुरु चलीसा पाठ फिर दुर्गा चलीसा पाठ हुआ इसके बाद गुरु की आरती फिर माँ की आरती हुई । क्षमा याचना करते हुए लोगों को गुरुवरश्री द्वारा बताए गए मार्ग पर लोगों को चलने के लिए अवाहन किया गया, यह क्रम भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा कराया गया था, आपको बता दें कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक धार्मिक संगठन जो कि धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा, मानवता के सेवा के लिए सर्मपित संगठन हैं, संगठन के कार्यकर्ता देश भर मे निशुल्क रूप से घर घर जाकर आरती चलीसा पाठ कराते है, आपको बता दें कि हमेशा से ही भगवती मानव कल्याण संगठन शासन प्रसासन का सहयोगी रहा है एवं जनकल्याण के लिए हमेशा से आगे आता रहा है, कार्यक्रम का मंच संचालन स्वामी शरण गुप्ता जी के द्वारा किया गया, संगठन के देवसर तहसील अध्यक्ष विशेश्वर प्रजापति के द्वारा साधना क्रम की जानकारी प्रदान की गई, तो वही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के युवा मोर्चा के जिला सिंगरौली जिलाध्यक्ष शिवाकांत अग्रहरि जी ने चिंतन प्रदान करते हुए कहा कि कसी भी अगर कोई क्रम आयोजित किया जाता है तो सबसे पहले व्यवस्था पूर्व रूप से कर कोई भी कार्य स्वयं करने का प्रयास करें अच्छा करें, तो वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सिंगरौली जिले के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता जी ने चिंतन प्रदान करते हुए कहा कि गुरूवर श्री ने हमें आपको युग परिवर्तन के लक्ष्य के लिए हमें और आपको चुना है और आप भी विचार करें अगर युग परिवर्तन के कार्य में अगर हमारा शरीर काम आ जाये तो उसके बड़ा जीवन में कोई साधना नहीं हो सकता उसके बड़ा कोई तप नहीं हो सकता कोई तपस्या नहीं हो सकता, वही कार्यक्रम मे जिले के पदाधिकारियों के साथ तहसील सरई के पदाधिकारी के साथ ही सीधी जिले कुशमी तहसील के भुईमाड़ क्षेत्र कार्यकर्ता संगठन के साथ नवीन माँ के भक्त एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए,सरई तहसील के अध्यक्ष विजय जायसवाल के द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया तत्पश्चात शक्तिजल और प्रसाद वितरण किया गया।

Share:

Leave a Comment