enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जितेंद्र तिवारी बने भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक 

जितेंद्र तिवारी बने भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक 

सीधी(ईन्यूज एमपी)- भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा एवं प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने करकचहा, बहरी निवासी जितेंद्र तिवारी को भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग का सीधी जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है। 

श्री तिवारी की नियुक्ति से ईस्ट मित्रों, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है और शुभकामनाएं दी हैं। श्री तिवारी की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि जितेंद्र तिवारी की नियुक्ति से सोशल मीडिया विभाग में पार्टी के कार्यक्रम एवं गतिविधियों को नई ऊंचाइयों प्राप्त होंगी।

Share:

Leave a Comment