enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश तेंदुए को महंगी पड़ी किसान से मुठभेड़, पशु चरा रहे किसान ने ली तेंदुए कि जान....

तेंदुए को महंगी पड़ी किसान से मुठभेड़, पशु चरा रहे किसान ने ली तेंदुए कि जान....

खरगोन(ईन्यूज एमपी)- जिले के झिरन्या कस्बे के समीपवर्ती ग्राम नानकोड़ी (चैनपुर) में तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। इसके बाद किसान ने तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार एक खेत में तेंदुए द्वारा पशु चराने गए एक आदिवासी किसान उमेश पुत्र मुन्नालाल पर हमले और उक्त वन्य पशु की मृत्यु की घटना से सर्वत्र सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि किसान ने तेंदुए से संघर्ष किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। किसान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय अस्पताल पहुंचकर घायल किसान को शासकीय वाहन से खरगोन रवाना किया।

Share:

Leave a Comment