enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मंदसौर में यात्री बस पलटी, 3 की मौत,तेज रफ्तार में स्प्रीड ब्रेकर पर हुई अनियंत्रित.....

मंदसौर में यात्री बस पलटी, 3 की मौत,तेज रफ्तार में स्प्रीड ब्रेकर पर हुई अनियंत्रित.....

मंदसौर (ईन्यूज एमपी)-मंदसौर में रविवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हैं। घटना दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे पर करीब 3 बजे हुई है। यहां भोपाल से नीमच जा रही चार्टर्ड बस मंदसौर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस फोर लेन की डिवाइडर तोड़ते हुए पलटी खा गई।


मृतकाें में 2 महिला मंदसौर, 1 देवास की

मृतक पति उम्र निवास
गीता बाई हरिशंकर जोशी 62 देवास
गंगा बाई बद्रीलाल 74 पटेल नगर मंदसौर
नंद कुंवर कमल सिंह 60 नई आबादी मंदसौर
ये यात्री हुए घायल

जानकारी के मुताबिक 41 सीटर चार्टर्ड बस में नीमच के 17 यात्री और 20 यात्री मंदसौर के सवार थे। बस सुबह करीब 8 बजे भोपाल से निकली थी। जिसे 3 बजे के आसपास मंदसौर पहुंचना था। इससे पहले हादसा हो गया। बस का नीमच पहुंचने का समय शाम 4 बजे का है।

दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि बस क्रमांक MP09SA9113 रतलाम की तरफ से आ रही थी तो मंदसौर की तरफ जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसके बाद आम लोगों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर भर्ती कराया गया है। अभी तक की जानकारी में 3-4 लोगों की मौत हुई है।

मंदसौर के भावगढ़ फंटे पर हुई दुर्घटना के बाद बस में यात्रा कर रहे लोगों के परिजन नीमच स्थित चार्टर्ड ऑफिस पहुंच गए। यहां लोगों की बढ़ती भीड़ देखते हुए कर्मचारियों ने ऑफिस को बंद कर दिया। इस दौरान यात्रियों के परिजन परेशान होते नजर आए। बता दें, बस में नीमच के 17 यात्री सफर कर रहे थे।


Share:

Leave a Comment