enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कामरेड महेश पटेल कांग्रेस में शामिल

कामरेड महेश पटेल कांग्रेस में शामिल

सीधी (ईन्यूज एमपी)-चुरहट रिटायर्ड शिक्षक महेश प्रसाद पटेल अंततः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को बाय-बाय करके कांग्रेस में शामिल हो गए उन्होंने चुरहट में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री पटेल का कांग्रेस परिवार में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
महेश प्रसाद पटेल दीर्घकालीन शासकीय सेवा के बाद एक दशक पहले रिटायर हुए थे। वह प्रारंभ से ही कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित थे। पर्दे के पीछे रहकर सदैव मजदूर किसानों नौजवानों के लिए काम करते रहे। विवेक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में किसान सभा जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष रह चुके हैं। किसी जमाने में कम्युनिस्ट आंदोलन का केंद्र रहे चुरहट के लगभग सभी कामरेड कांग्रेस में जा चुके हैं।
महेश प्रसाद पटेल की कांग्रेस में सदस्यता लेने पर जिला कांग्रेस महामंत्री कमलेश्वर सिंह, नगर पंचायत चुरहट अध्यक्ष श्रीमती मोनिका गुप्ता,सेवा दल संगठक राम सुमिरन सेन, संजय सिंह, राजेंद्र दुबे मोहनिया, मीडिया प्रभारी सोमेश्वर सिंह, पार्षद उमेश गुप्ता शाहिद अनेक कांग्रेस जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार