enewsmp.com
Home सीधी दर्पण विवेक कोल कांग्रेस में:राहुल भैया से ली सदस्यता

विवेक कोल कांग्रेस में:राहुल भैया से ली सदस्यता

सीधी(ईन्यूज एमपी)-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री विवेक कोल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के हाथों कांग्रेस सदस्यता ली। राहुल भैया ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर विवेक कोल का स्वागत किया। विवेक अपने समुदाय के एक शिक्षित परिवार के सदस्य हैं। जिनकी कोल आदिवासी समुदाय में काफी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता है। विगत महीने उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी के सिर पर पेशाब करने के अमानवीय कृत्य से क्षुब्ध होकर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पद तथा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद विवेक कोल ने कहा कि उनकी बिरादरी सैकड़ो साल से सदैव परंपरागत कांग्रेस का सहभागी रहा है। जो अपने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा श्रमशीलता के बदौलत सामाजिक जीवन में सम्मानित रहा है। कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें प्रसन्नता हो रही है और इस बात का गर्व है कि वह मुख्य राष्ट्रीय धारा से जुड़ गए हैं। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने आदिवासी समुदाय के आर्थिक, सामाजिक जीवन में खुशहाली लाने के लिए अनेक ठोस आर्थिक कार्यक्रम लागू किया है। राजनीतिक क्षेत्र में भी महत्व दिया है।
विवेक कोल ने अपने समुदाय के मतदाताओं से अपील की है कि वे मनुवादी और संकीर्ण क्षेत्रीय तथा सांप्रदायिक दलों से सचेत रहें। तथा जहां भी हो अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों को समर्थन देकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जातीय जनगणना कर कर घोषणा कर दी है कि-" जिसकी जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी साझेदारी दी जाएगी"। उन्होंने जल जंगल जमीन में भी अधिकार देने की बात की है।

Share:

Leave a Comment