enewsmp.com
Home कालचक्र आज मनाई जाएगी विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन जगह-जगह होगा रावण दहन....

आज मनाई जाएगी विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन जगह-जगह होगा रावण दहन....

भोपाल (ईन्यूज एमपी ) - नवरात्रि की 9 दिन की पूजा अर्चना के बाद आज विजयदशमी दशहरे का त्यौहार मनाया जाएगा दुर्गा पंडालों में रखी दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे का त्यौहार मनाया जाएगा और जगह-जगह रावण दहन किया जाएगा।

विजयादशमी सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। इस त्योहार का हिंदुओं के बीच बहुत धार्मिक महत्व है। यह आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा या विजयादशमी मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान श्री राम के साथ-साथ मां दुर्गा की भी पूजा करते हैं।

भारत में दशहरे का बहुत धार्मिक महत्व है। नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी लोग इस त्योहार को मनाते हैं। दशहरा की कहानी हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ी हुई है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने राक्षस रावण का वध किया था। इसी दिन मां दुर्गा ने भयानक राक्षस महिषासुर का वध किया था। ऐसे में इस दिन को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में भी माना जाता है। इसके अलावा इस दिन कई जगहों पर रामलीला का भी आयोजन होता है।

Share:

Leave a Comment