enewsmp.com
Home देश-दुनिया कौन हैं वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक शर्मा, जिन्हें SPG प्रमुख की मिली जिम्मेदारी, PM मोदी की सुरक्षा अब इनके हाथ....

कौन हैं वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक शर्मा, जिन्हें SPG प्रमुख की मिली जिम्मेदारी, PM मोदी की सुरक्षा अब इनके हाथ....


नई दिल्ली(ईन्यूज एमपी)-वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को शुक्रवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का निदेशक नियुक्त किया गया, जिसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रदान करने का काम सौंपा गया है।

1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी शर्मा वर्तमान में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक एसपीजी निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

कौन हैं आलोक शर्मा?
1966 में जन्मे आलोक शर्मा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी हैं। वह 1991 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। साल 2021 में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने एसपीजी में आईजी की भूमिका निभाई।

बता दें कि छह सितंबर को एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा के निधन के बाद यह पद रिक्त था। अरुण कुमार सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। वह 61 वर्ष के थे। एसपीजी प्रधानमंत्री को निकटतम सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान करती है।

एसपीजी का गठन 1988 में संसद में एक अधिनियम लाकर किया गया था। यह महज भारत के प्रधानमंत्री और उनके साथ आधिकारिक आवास पर रहने वाले उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराती है। पहले यह पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी सुरक्षा मुहैया कराती थी, लेकिन अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कवर दिया जाता है।

Share:

Leave a Comment