enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी के साहित्यकार सोमेश्वर सिंह,शिव शंकर मिश्र सरस को किया गया सम्मानित

सीधी के साहित्यकार सोमेश्वर सिंह,शिव शंकर मिश्र सरस को किया गया सम्मानित

सीधी(ईन्यूज एमपी)- सीधी जिले के वरिष्ठ साहित्यकार सोमेश्वर सिंह तथा शिव शंकर मिश्र सरस को उनकी साहित्यिक साधना के लिए प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश जबलपुर द्वारा सम्मानित किया गया। रानी दुर्गावती संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय मीर तकी मीर के 300 वें जन्म वर्ष के उपलक्ष में अभिनंदन, सम्मान, रचना पाठ तथा नव प्रकाशित कविता संग्रह के लोकार्पण तथा उस पर विमर्श का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के सुविख्यात कवि,लेखक,साहित्यकार शामिल रहे।
सोमेश्वर सिंह को उनके कविता संग्रह धूप की छांव तथा शिव शंकर मिश्र सरस को उनके बघेली काव्य संग्रह सबेर कस के होय के लिए शाल व श्रीफल से मूर्धन्य साहित्यकार कुंदन सिंह परिहार डॉक्टर मोहम्मद अफसर खान मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश के प्रांतीय महासचिव तरुण गुहा नियोगी, नंदलाल जी, राजीव शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया।
18 वीं शताब्दी के सुप्रसिद्ध शायर मीर तकी मीर पर केंद्रित डॉक्टर अफसर खान का आलेख वाचन प्रलेस इकाई जबलपुर के सचिव अजय यादव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। राजेंद्र शर्मा, डॉक्टर अफसर खान, नंदलाल जी ने शायर मीर पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के पूर्व निदेशक राजीव शुक्ला ने किया।
मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा वर्ष 2024 के लिए भवभूति अलंकरण से विभूषित कुंदन सिंह परिहार का आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह के दूसरे दिन अनेक कवियों के प्रकाशित कविता संग्रह का रचना पाठ और उस पर साहित्यकारों के द्वारा विमर्श का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सीधी के द्वय कवियों के अलावा सत्येंद्र कुमार पांडे का कविता संग्रह शामिल है।

Share:

Leave a Comment