enewsmp.com
Home देश-दुनिया देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, हिंदी में ली सपथ

देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, हिंदी में ली सपथ

दिल्ली(ईन्यूज़ एमपी)- वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नायडू ने अपनी शपथ हिंदी में ली। इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे।

शपथ से पहले नायडू सुबह अपने घर से निकलकर सीधे राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वो डीडीयू पार्क पहुंचे जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शपथ ग्रहण के बाद नायडू राज्यसभा के सभापति के नाते मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन का संचालन भी करेंगे।

Share:

Leave a Comment