enewsmp.com
Home कालचक्र महिलाएं आज करेगीं पीपल का 108 वार परिक्रमा , क्या अर्जित होगा लाभ ... जानिये काशी के विद्वान आचार्य प्रभाकर शास्त्री से

महिलाएं आज करेगीं पीपल का 108 वार परिक्रमा , क्या अर्जित होगा लाभ ... जानिये काशी के विद्वान आचार्य प्रभाकर शास्त्री से

🙏🌹सद् विचार🌹🙏
छायामन्यस्य कुर्वन्ति,
स्वयं तिष्ठन्ति चातपे l
फलान्यपि परार्थाय ,
वृक्षाः सत्पुरुष इव ll

भावार्थ - 👉🏻वृक्ष स्वयं सूर्य के प्रखर ताप को सहन करके दूसरों को छाया प्रदान करते हैं तथा उनके फल भी दूसरों के उपयोग के लिए होते हैं, वृक्ष के समान सत्पुरुष भला कौन है ?
नोट -- 👉🏻 वृक्षारोपण करना शास्त्रोक्त दृष्टि से महापुण्य तथा व्यावहारिक दृष्टि से महान लोकोपकार का कार्य है ।
*🌹सुप्रभातम्🌹
आज है सोमवती अमावस्या सौभाग्य वृद्धि के लिए किया जाने वाला व्रत।

🌞आज का पंचांग* 🌞
⛅ *आज का दिनांक 21/08/ 2017*
ं⛅ *दिन -सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2074*
⛅ *शक संवत -1939*
⛅ *अयन - दक्षिणायण*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - कृष्णपक्ष*
⛅ *तिथि -अमावस्या*
⛅ *नक्षत्र -श्लेषा*
⛅ *योग - वरीयान*
⛅ *राहुकाल - 07:33amसे09:07am तक*
⛅ *सूर्योदय - 06,:03am*
⛅ *सूर्यास्त - 06,56pm*
⛅ *चन्द्रोदय -00-00
🌹दिशाशूल पूर्व दिशा में🌹आवश्यक होने दर्पण देख कर यात्रा करें। 🌹विशेष👉🏻ग्रह स्थिति🌞सूर्य -सिहं राशि में🌙चन्द्र -कर्क दिन 04:42से सिंह राशि में,🌏भौम -कर्क राशि में,☄ बुध -सिहं राशि में,🌝गुरु- कन्या राशि में,☁शुक्र-कर्क राशि में🌚शनि- वृश्चिक राशि में,🐨राहु -कर्क राशि में, 🌪केतु-मकर राशि में🌹समयशूल🌹उषाकाल में पूर्व को,गोधूल में पश्चिम दिशा को,अर्द्ध रात्रि में उत्तर दिशा को, और मध्यान्ह काल में दक्षिण दिशा को नही जाना चाहिए।👉🏻 आज स्नान,दान एवं श्राद्ध सहित कुशोत्पाटनी अमावस्या।🌹आज के दिन कुश, पूजन आदि कार्य के लिए उखाडा़ जायेगा। जो वर्षभर पूजन आदि कार्य में आयेगा,जिसका मन्त्र है-ऊँ कुशाग्रे वसते रुद्र: कुश मध्ये तु केशव: ।कुश मूले वसेद् ब्रह्मा कुशान् में देहि मेदनी।।
🌹आज सौभाग्य प्राप्ति के लिए स्त्रियॉ पीपल वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की प्रतिष्ठा को मानते हुए 108 परिक्रमा करेंगी।🌹
आज के विशेष मुहूर्त :-श्लेषा में मास अन्त के कारण कोई मुहूर्त नहीं।

✍🏿आचार्य प्रभाकर शास्त्री
☎9826888211,9685429985
संपर्क समय- प्रात:07:00amसेे09:00am,सायं:-07:00pmसे09:00pmतक🏠निज निवास देवीधाम (ओवरहा)बम्हनी जिला-सीधी (म०प्र०)*

Share:

Leave a Comment