enewsmp.com
Home देश-दुनिया डोकलाम विवाद असर:- नहीं हुई भारत-चीन की औपचारिक सीमा बैठक

डोकलाम विवाद असर:- नहीं हुई भारत-चीन की औपचारिक सीमा बैठक

दिल्ली(ईन्यूज़ एमपी)- डोकलाम में भले ही भारतीय और चीनी सेना के Сआमने-सामनेТ होने का मामला सुलझ गया है लेकिन अभी भी सब कुछ ठीक नहीं हुआ है। रणनीतिक प्रयासों से डोकलाम में दोनों देशों का स्टैंड ऑफ तो खत्म हुआ लेकिन इसका असर अभी भी दोनों की सेनाओं में है। इसका सबूत दोनों देशों की सेनाओं के बीच पारंपरिक सीमा बैठक है, जो इस साल नहीं हुई। दोनों देशों की सेनाएं हर साल चीन के राष्ट्रीय दिवस पर 4,057 किलोमीटर की वास्तविक सीमा रेखा पर 5 चिन्हित जगहों पर बैठक करती हैं।

इस साल रविवार को पड़े चीन के 68वें राष्ट्रीय दिवस पर इस बैठक का आयोजन नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच होने वाली हैंड-इन-हैंड एक्सरसाइज के 7वें संस्करण को लेकर भी बात आगे नहीं बढ़ रही है। इस बार यह एक्सरसाइज अक्तूबर महीने में चीन में होने वाली है। सूत्र का कहना है कि दोनों देशों की सेनाएं सिक्किम-भूटान-तिब्बत के ट्राई जंक्शन पर अपने उच्च सैन्य बल के स्तर को बनाए रखे हुए हैं।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░