enewsmp.com
Home देश-दुनिया कामयाब नहीं हो सका इसरो का मिशन, तीसरे स्टेज पर भटका सैटेलाइट.....

कामयाब नहीं हो सका इसरो का मिशन, तीसरे स्टेज पर भटका सैटेलाइट.....

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) ने गुरुवार सुबह 5.45 पर सैटेलाइट EOS-3 लॉन्च किया जो सफल रहा। यह सैटेलाइट एक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट था जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष से भारत की सीमाओं पर नजर रखना था। जानकारी के मुताबिक, तीसरे चरण पर क्रायोजेनिक इंजन में गड़बड़ी के कारण मिशन फेल हो गया। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि वे निकट भविष्य में इसकी लांचिंग की एक और कोशिश करेंगे। इससे पहले लांचिंग दो बार रोक दी गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक,गुरुवार सुबह 5.45 बजे EOS-3 सैटेलाइट की लॉन्चिंग की गई, जो सफल रही। सुबह 5.43 बजे इसरो ने EOS-3 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। सारे स्टेज सही समय पर अलग होते चले गए, लेकिन तीसरे चरण में क्रायोजेनिक इंजन से आंकड़ें नहीं मिले।

Share:

Leave a Comment