enewsmp.com
Home देश-दुनिया निर्माणाधीन पुल के गिरने से दबे 13 मजदूर, मलबे में दबे हो सकते है,और लोग जारी है रेश्क्यू.......

निर्माणाधीन पुल के गिरने से दबे 13 मजदूर, मलबे में दबे हो सकते है,और लोग जारी है रेश्क्यू.......

मुंबई(ईन्यूज एमपी)-मायानगरी मुंबई में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा ढह गया। सुबह करीब 4.40 बजे हुए इस हादसे में 13 मजदूर जख्मी हो गए हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिए और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है।फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक, घायलों में किसी को गंभीर चोट नहीं है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। देखिए हादसे की तस्वीरें

Share:

Leave a Comment