enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में पूर्व कांग्रेस विधायक, चिकित्सक और मुरैना कांग्रेस के नेता भाजपा में हुए शामिल।

मध्य प्रदेश में पूर्व कांग्रेस विधायक, चिकित्सक और मुरैना कांग्रेस के नेता भाजपा में हुए शामिल।


भोपाल(ईन्यूज एमपी) - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को छिंदवाड़ा के पूर्व कांग्रेस विधायक और चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 पदाधिकारी और मुरैना कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो गए। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा सहित 40 से अधिक कांग्रेस के जनप्रतिनिधिों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इसी तरह मुरैना कांग्रेस के सुबोध दुबे, देवेंद्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष शोभा शिवहरे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डा. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में इंदौर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जया तिवारी ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Share:

Leave a Comment