enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश CM विष्णुदेव साय का बस्‍तर से चुनावी शंखनाद, आज सुकमा और चित्रकोट में करेंगे चुनावी रैली.

CM विष्णुदेव साय का बस्‍तर से चुनावी शंखनाद, आज सुकमा और चित्रकोट में करेंगे चुनावी रैली.

रायपुर(ईन्यूज एमपी) - लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्‍तर से चुनावी शंखनाद किया है। इसी क्रम में सीएम साय आज सुकमा और बस्‍तर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्‍यमंत्री साय सुकमा और बस्‍तर में जनसभा को संबोधित करेंगे।इससे पहले बुधवार मुख्यमंत्री साय बस्तर लोकसभा क्षेत्र में जिले के बेनूर गांव में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विषुदेव साय, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य शामिल हुए।मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार की शुरुआत मां दंतेश्वरी के आंचल दंतेवाड़ा से करने का अवसर मिला है। सीएम साय ने कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास भाजपा की नीति है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में हम सभी जी-जान से जुट जाएं।

Share:

Leave a Comment