enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की 76 हजार कापियों का हुआ मूल्यांकन।

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की 76 हजार कापियों का हुआ मूल्यांकन।

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के साथ ही 22 फरवरी से कापियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया था। इस मूल्यांकन कार्य को 22 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक करीब 76 हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य होना शेष है। अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकन कार्य 28 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।बता दें कि इस बार मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूल्यांकन केंद्र में दो लाख 74 हजार 922 कापियां जांच होने के लिए आईं। इसमें से अब तक एक लाख 98 हजार 186 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। वहीं 76 हजार 736 कापियों का मूल्यांकन होना शेष है। वर्तमान में इस मूल्यांकन कार्य के लिए 566 मूल्यांकनकर्ता लगे हुए हैं।जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की एक लाख 58 हजार 191 कापियां जंचने के लिए आई हैं। इसमें से एक लाख नौ हजार 411 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। वहीं 48 हजार 780 कापियों का मूल्यांकन होना शेष है। 10वीं की कापियों को 365 मूल्यांकनकर्ता जांच रहे हैं। इसी तरह कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक लाख 16 हजार 731 कापियां जांच के लिए आई हैं। इनमें से 88 हजार 775 कापियों का मूल्यांकन कार्य किया जा चुका है। वहीं 27 हजार 956 कापियों का मूल्यांकन करना शेष है। इस कार्य में 200 से अधिक मूल्यांकनकर्ता लगे हुए हैं।

Share:

Leave a Comment