enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फिल्म पुष्पा वाला लाल चंदन अब इंदौर में बिखेरेगा अपनी छठा,दक्षिण भारत का बेशकीमती औषधीय...

फिल्म पुष्पा वाला लाल चंदन अब इंदौर में बिखेरेगा अपनी छठा,दक्षिण भारत का बेशकीमती औषधीय...

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- लाल चंदन यानी 'ब्लड सैंडलवुड'। दो साल पहले आई फिल्म पुष्पा जिन्होंने देखी होगी, उन्होंने लाल चंदन के बेशकीमती होने के तथ्य को जाना ही होगा। यह चंदन बेशकीमती होने के साथ-साथ त्वचा रोग, पेट रोग और स्त्री रोगों में औषधि के रूप में काम करता है। अब यह चंदन इंदौर में भी मिलने की संभावना बन रही है। दरअसल, वन विभाग में शहर स्थित नवरत्न बाग में वन विभाग की नर्सरी में विभाग ने लाल चंदन के 25,000 बीज रोप कर प्रयोग किया है। अब तक लाल चंदन केवल दक्षिण भारत में ही पायाजाता है, किंतु अब इसे इंदौर में भी उगाया जा रहा है। बता दें कि लाल चंदन की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काफी रहती है।
वन मंडलाधिकारी अधिकारी (डीएफओ) महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि हम लोग लाल चंदन के बीज को नागपुर से लाए और रोप दिया है। जुलाई तक इनके पौधे बनने की संभावना है। अगर यह प्रयोग सफल हुआ, तो शहर की कृषि में कई संभावनाएं खुल जाएंगी। जब गुजरात का नारियल इंदौर में उग सकता है, तो हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि दक्षिण भारत का लाल चंदन भी यहां की धरती पर उपजे।

Share:

Leave a Comment