enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आज 8000 कार्यकर्ता भाजपा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आज 8000 कार्यकर्ता भाजपा में होंगे शामिल













इंदौर(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को इंदौर में रहेंगे। वे कलेक्टर चौराहा के पास जनसभा को संबोधित करेंगे और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी का नामांकन फार्म जमा कराएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दलाल बाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।यहां कांग्रेस के आठ हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलवाई जाएगी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में इंदौर नगर निगम के कई वर्तमान पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सेवादल के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व पार्षद आदि शामिल हैं। भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर चौराहा पहुंचेंगे। यहां पंचायत भवन के पास मुख्यमंत्री की सभा आयोजित की गई है।

Share:

Leave a Comment