enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश विंध्यरीजन की दो लोकसभा सीट रीवा और सतना में शुक्रवार को होगा मतदान ....

विंध्यरीजन की दो लोकसभा सीट रीवा और सतना में शुक्रवार को होगा मतदान ....

सतना ( ईन्यूज एमपी) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार लोकसभा निर्वाचन सतना के लिये मतदान 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सायं 6 तक होगा। मतदान संबंधी तैयारियां अपने अंतिम चरण पर हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 में ऐसे व्यक्ति, जो अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वह इस निर्वाचन में अपना मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर सतना अनुराग वर्मा ने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने बताया कि सतना संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सतना जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों में 1376 और मैहर जिले की 2 विधानसभा क्षेत्र में 574 मतदान केंद्र सहित कुल 1950 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र सतना के अंतर्गत शामिल विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट में 257, रैगांव में 259, सतना में 276, नागौद में 277, मैहर में 295, अमरपाटन में 279 एवं विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान में 307 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। इनमें लगभग 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रो की वेब कास्टिंग होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों में रैंप, पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश और शौचालय की व्यवस्था की गई है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में सतना और मैहर जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 1950 मतदान केंद्रों पर 17 लाख 8 हजार 823 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8 लाख 92 हजार 427 पुरुष और 8 लाख 12 हजार 827 महिला मतदाता, 6 अन्य तथा 3563 सर्विस मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची के अनुसार सतना संसदीय क्षेत्र में शामिल 7 विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट में 2 लाख 21 हजार 178 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 17 हजार 599 पुरुष और 1 लाख 2 हजार 838 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव में कुल 2 लाख 21 हजार 578 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 16 हजार 302 पुरुष, 1 लाख 4 हजार 772 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 63 सतना में 2 लाख 50 हजार 294 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 29 हजार 671 पुरुष, 1 लाख 20 हजार 189 महिला, 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद में 2 लाख 41 हजार 721 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 25 हजार 727 पुरुष, 1 लाख 15 हजार 558 महिला मतदाता शामिल हैं। य इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 65 मैहर में 2 लाख 59 हजार 896 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 35 हजार 699 पुरुष, 1 लाख 24 हजार 80 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन में 2 लाख 47 हजार 453 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 28 हजार 354 पुरुष, 1 लाख 18 हजार 742 महिला मतदाता शामिल हैं। विधासभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान में 2 लाख 66 हजार 703 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 39 हजार 75 पुरुष, 1 लाख 26 हजार 648 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के कुल 3563 सर्विस वोटर्स में चित्रकूट में 741, रैगांव में 504, सतना में 430, नागौद में 436, मैहर में 115, अमरपाटन में 357 और रामपुर बघेलान विधानसभा में सर्वाधिक 980 सर्विस वोटर्स हैं।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिये कुल 19 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। इन सभी के लिये मतदान ईवीएम से किया जायेगा, इसमें प्रत्येक ईवीएम में दो बीयू का उपयोग किया जायेगा। बीयू में नोटा (नन ऑफ द अबव) का विकल्प भी दिया गया है।

Share:

Leave a Comment