enewsmp.com
Home सीधी दर्पण बरमानी खदान में नहाने गए एक नाबालिक की मौत....

बरमानी खदान में नहाने गए एक नाबालिक की मौत....

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):-जिले के मझौली थाना अन्तर्गत पुलिस चौकी पथरौला के ग्राम बरमानी स्थित पत्थर की खदान में नहाने गए तीन बच्चों में से एक बच्चे की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल यादव पिता सीताराम यादव निवासी बरमानी उम्र 10 साल अपने हम उम्र दो साथियों पंकज यादव ,नीरज यादव के साथ बीते 9 मई को दोपहर तकरीबन 1:00 बजे बरमानी स्थित खदान में नहाने गए था। खदान में पहुंचने के बाद मृतक कपड़े और चप्पल पहने ही ऊंचाई से पानी में छलांग लगा दिया और गहरे पानी में चला गया। जबकि मृतक के दोनों साथी कम पानी में किनारे पर थे। बताया गया कि मृतक को तैरना नहीं आता था। एक साथी को तैरना तो आता था। लेकिन मृतक को नहाते समय गहरे पानी में डूबते देख दोनों साथी डर गये। और मृतक को बचाने में असफल रहे। तत्पश्चात पानी से निकलकर घर चले गए।
साथियों ने नहीं दी जानकारी:-
बताया गया कि मृतक अपने दो साथियों के साथ नहाने गया था। जहां पानी में डूबने के दौरान बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा दोनों साथियों ने बचाने की कोशिश की तब तक नाबालिक गहरे पानी में डूब चुका था। जैसे ही पानी में मृतक डूब गया दोनों साथी डर कर वापस घर आ गए। दोनों नाबालिगों ने घटना की जानकारी न तो अपने और ना ही मृतक परिजनों को दिया। और डरे सहमे रात व्यातीत कर दिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे मृतक के पड़ोस में रहने वाले पड़ोसियों के द्वारा खदान में शव पानी तैरते होने की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। तब दोनों साथियों ने घटना की पूरी दिया। घटना की सूचना पथरौला चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा को दी गई। चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पंचनामा की कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है तथा उक्त घटना की विवेचना की जा रही है।

Share:

Leave a Comment