enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *सीधी के डीएन हुये सेवानिवृत्त मंत्री और कलेक्टर के कार्यों को किया ... .....*

*सीधी के डीएन हुये सेवानिवृत्त मंत्री और कलेक्टर के कार्यों को किया ... .....*

सीधी ( ईन्यूज एमपी) कार्यपालिका और व्यावस्थापिका दोनों के साथ प्रशासनिक सेवा करने वाले स्टेनो डी.एन.तिवारी आज एक आम नागरिक की तरह आजाद हो गये है । जिला कलेक्टर कार्यालय आदिवासी विकास में पदस्थ डीएन तिवारी एवं राम लखन वर्मा को मंगलवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी विदाई समारोह में शाल-श्रीफल देते हुए दोनों ही कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर्मचारियों ने की है। इस अवसर आदिवासी परियोजना के सहायक आयुक्त आनंद मिश्रा ने कहा कि इन कर्मचारियों के साथ कार्य करने का लंबा अवसर तो नहीं प्राप्त हुआ किन्तु इनके विषय में जिससे भी जानकारी मिली वह सकारात्मक ही रही। इससे उनके कार्यकाल की सफलता सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी शासकीय सेवा में आने के लिए जीवन के लक्ष्य तय करता है। उसके बाद अपने पूरे कार्यकाल में वह उस लक्ष्य पर काम करता है। इसलिए हर कर्मचारी को अपने कार्यों को संपादित करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके कार्यों से बाद की पीढ़ियां उसे याद करें।
इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक नीलंकठ मरकाम ने कहा कि दोनों ही कर्मचारियों का पूरा जीवन बेदाग रहा, यह इस बात को इंगित करता है कि उनके भीतर सहयोग की भावना कितनी अधिक थी। कार्यक्रम का संचालन संहायक संचालक डीके द्वेदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों ही कर्मचारियों को सामाजिक जीवन में नए कार्य करने की शुभकामनाएं भी दीं।
*इनकी रही विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम में मंडल संयोजक राजेश पटेल, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ मंगला द्विवेदी ने भी अपने विचार प्रगट किए। कार्यक्रम में यूएसडी दुबे ने आभार प्रगट किया। कार्यक्रम में राम मिलन गौतम, योगपाल चौधरी, दयाशंकर मणि, सत्यराज कर्चुली, आरके त्रिपाठी, आशा गुप्ता, अमृतलाल गुप्ता, फूलचंद मिश्रा, शेष मणि शर्मा, इंद्रकुमार पटेल, हरिशंकर सोनी, डीआर सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*सामाजिक सेवा में सक्रिय रहूंगा : तिवारी*
उल्लेखनीय है कि डीएन तिवारी 23 जनवरी 1980 में शासकीय सेवा में आए। इसके बाद वह जिला पंचायत सीईओ, एवं कई कलेक्टरों के स्टेनो रहे। 2005 में श्री तिवारी के सेवाएं पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार के निजी सहायक के रूप में सौंपी गईं। बाद में 2013 से 2018 तक पुन: पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के निज सहायक के रूप में पदस्थ रहे। वर्तमान में परियोजना कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए श्री तिवारी ने कहा कि उन्हें अपने सेवा कार्यकाल में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिला। उन्होंने लोगों की मदद के लिए जितना संभव हुआ प्रयास किया। श्री तिवारी ने सहायक आयुक्त आनंद मिश्रा का आभार प्रगट करते हुए कहा कि मैं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने का प्रयास करुंगा।
*कर्मचारियों के हित में किया कार्य*
गौरतलब है कि श्री डीएन तिवारी 2005 से सेवानिवृत्ति तक मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सीधी के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के सचिव एलपी सिंह, अयुब खान, आशुतोष तिवारी (अध्यक्ष, सिहावल),बाबूलाल कोल, पुष्पेंद्र सिंह (अध्यक्ष, चुरहट), ज्ञानेंद्र सिंह (अध्यक्ष, रामपुर नैकिन) समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने श्री डीएन तिवारी एवं रामलखन वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

Leave a Comment