enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *जिला पंचायत अध्यक्ष की दादी का आकस्मिक निधन, हजारों लोगों ने दी नम आंखों से श्रद्धान्जली*

*जिला पंचायत अध्यक्ष की दादी का आकस्मिक निधन, हजारों लोगों ने दी नम आंखों से श्रद्धान्जली*

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):- मडवास राज घराने की 9 वीं  रियासत की  राजमाता, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह की दादी मां केश कुमारी सिंह का बीते दिन बुधवार को रात तकरीबन 10: बजे निधन हो गया । स्वर्गीय राजमाता 3 दिनों से पेट में दर्द को लेकर बीमार थी। पोड़ी जखीरा में 3 दिन पहले घूमने गई थी। जहां उनका 3 दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था।स्वर्गीय राजमाता का 88 वर्ष आयु में निधन हुआ जिनका मायका उत्तर प्रदेश के सुजनी प्रयागराज में है। स्वर्गीय आनंद बहादुर सिंह राजा साहब मडवास के साथ उनका विवाह सन् 1950 में हुआ था।
स्वर्गीय राजा साहब आनंद बहादुर सिंह की कम उम्र में मृत्यु होने पर पूरी  रियासत को स्वर्गीय राजमाता  केश कुमारी ने संभाला मडवास रियासत देश आजाद होने से पहले अकोरी जिला रावर्ट्सगंज से लेकर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंबिकापुर सूरजपुर तक  रियासत मड़वास गढ़ी का था। जघराने के नौवें राजा स्वर्गीय राजा आनंद बहादुर सिंह विवाह के कुछ ही सालों बाद उनकी मृत्यु हो गई जिनके दो पुत्र हुए बड़े पुत्र स्वर्गीय कृष्ण देव सिंह व छोटेपुत्र  आनंद कृष्ण सिंह जो लालजी साहब के नाम से मशहूर थे। स्वर्गीय राजमाता ने अपने दोनों पुत्र को शिक्षा के लिए सिंधिया स्कूल ग्वालियर भेजा जहां स्वर्गीय कृष्ण देव सिंह राजा साहब खुटार राजा बी पी सिंह जो स्वर्गीय अर्जुन सिंह के दामाद है तथा सिंधिया  स्कूल ग्वालियर में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के साथ पढ़ाई हुई।
अभ्युदय सिंह  ने दिया मुखाग्नि:-
स्वर्गीय राजमाता जी का अंतिम संस्कार उनके  पौत्र जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह मड़वास ने किया।
मडवास बाजार रही बंद:-
जैसे ही मडवास राजघराने की 9वीं राजमाता के निधन की जानकारी हुई मड़वास अंचल के समस्त व्यापारियों ने दुकान बंद कर श्रद्धांजलि अर्पित करने मड़वास गढ़ी में एकत्रित होने लगे।
निकाली गई शोभायात्रा:-  मडवास बाजार से गढ़ी तक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से श्रद्धान्जली अर्पित किये।

क्षेत्रीय लोगों ने राजमाता के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जिसमें धौहनी  विधायक कुंवर सिंह टेकाम, कांग्रेस नेता चिंतामणि तिवारी, शंभू सिंह, संजय सिंह, डॉ यू के श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव मझौली, कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, इंद्रबली सिंह, रवि सिंह, द्वारिका बैस, विजेंद्र सिंह पाडं, जितेंद्र गुप्ता कुसमी, रामसुंदर केवट, ददुआ सिंह भदौरा, सन्दीप द्विवेदी, विनय मिश्रा, अनुराग मिश्रा, विनोद जयसवाल, रामभजन  जयसवाल, रोहणी  रमण मिश्रा, मो.ताहिर, अरविंद गुप्ता, आदित्य गुप्ता, शंकर गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, मो. शाबिर, जगदीश सिंह उड़के रेंजर मड़वास, राजेंद्र सिंह राजपूत जेई  मड़वास, रघुवीर सिंह एसआई मडवास, निप्पे  सिंह, इंद्रजीवन गुप्ता नदहा, सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धान्जली अर्पित किए।

Share:

Leave a Comment