enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी पुलिस का यह कैसा कीर्तिमान , दो लाख की अबैध शराब के साथ आखिर किसकी तोड़ी कमर .....

सीधी पुलिस का यह कैसा कीर्तिमान , दो लाख की अबैध शराब के साथ आखिर किसकी तोड़ी कमर .....

सीधी( ईन्यूज एमपी) अभियान संजीवनी के तहत सीधी पुलिस ने अवैध शराब निर्माता /व्यापारियों पर कमरतोड़ कार्रवाई कर महज 24 घंटों के भीतर अवैध शराब विक्रय कर रहे 178 व्यक्तियों पर पृथक पृथक आबकारी एक्ट के तहत 178 मामले पंजीबद्ध कर रिकॉर्ड दर्ज किया है तथा अवैध रूप से महुआ से बन रही लाखों रुपए कीमत की हजारों लीटर शराब को पकने के पूर्व ही नष्ट कर दिया गया है।
वर्ष के प्रथम माह से ही अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण लगाम लगाकर अभियान संजीवनी को सफल बनाने हेतु सीधी पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
जिला सीधी के समस्त थानों द्वारा, अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाइयां की जा रही है जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक थानावार की गई तावड़तोड़ कार्यवाही पर आइये देखें एक नजर ...
1. थाना कोतवाली:-निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सर्वाधिक 28 मामले दर्ज कर लगभग ₹61000 कीमती 150 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 270 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की है। इसके पश्चात
2. थाना अमिलिया :- उपनिरीक्षक दीपक बघेल के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस ने द्वितीय सर्वाधिक 25 मामले दर्ज कर लगभग ₹23000 कीमती 105 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 80 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
3. थाना जमोड़ी :-उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने 12 मामले दर्ज कर लगभग ₹14000 कीमती 106 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
4. थाना चुरहट :- उपनिरीक्षक रमा गोविंद के नेतृत्व में चुरहट पुलिस ने 09 मामले दर्ज कर लगभग ₹5600 कीमती 30 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 80 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
5. थाना रामपुर नैकिन :-निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने 09 मामले दर्ज कर लगभग ₹8980 कीमती 30 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 53 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
6. थाना मझौली :-उपनिरीक्षक सतीश मिश्रा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने 10 मामले दर्ज कर लगभग ₹11000 कीमती 79 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 04 लीटर देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
7. थाना बहरी :-उपनिरीक्षक कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने 15 मामले दर्ज कर लगभग ₹13460 कीमती 48 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 18 लीटर देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
8. थाना कमर्जी :- उपनिरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने 06 मामले दर्ज कर लगभग ₹5500 कीमती 30 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
9. थाना कुसमी :- उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में कुसमी पुलिस ने 5 मामले दर्ज कर लगभग ₹4640 कीमती 21 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 17 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
10. चौकी पिपराव :-उपनिरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में पिपराव पुलिस ने 09 मामले दर्ज कर लगभग ₹8690 कीमती 36 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 47 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
11. चौकी खड्डी :-उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में खड्डी पुलिस ने 10 मामले दर्ज कर लगभग ₹5600 कीमती 56 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
12. चौकी मोहनिया :- सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मोहनिया पुलिस ने 1 मामला दर्ज कर 1000 रुपए कीमती 5 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
13. चौकी सेमरिया :-उपनिरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में सेमरिया पुलिस ने 06 मामले दर्ज कर लगभग ₹3300 कीमती 33 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
*14. चौकी बम्हनी :-* उपनिरीक्षक सुरसरी प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में बम्हनी पुलिस ने 05 मामले दर्ज कर लगभग ₹2900 कीमती 20 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 15 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की है।
15. चौकी सिहावल :- उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा के नेतृत्व में सिहावल पुलिस ने 05 मामले दर्ज कर लगभग ₹4800 कीमती 32 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
16. चौकी मड़वास :- उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में मड़वास तथा टिकरी पुलिस ने संयुक्त रुप से 14 मामले दर्ज कर लगभग ₹8400 कीमती 84 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
17. चौकी पथरोला :-उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा के नेतृत्व में पथरोला पुलिस ने 08 मामले दर्ज कर लगभग ₹5040 कीमती 42 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।
18. चौकी पोड़ी :- उपनिरीक्षक तेजभान सिंह के नेतृत्व में पोड़ी पुलिस ने 02 मामले दर्ज कर लगभग ₹2000 कीमती 10 लीटर अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की है।

Share:

Leave a Comment