enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नहीं रहे चंबल में 672 डकैतों को सरेंडर कराने वाले डॉक्टर एसएन सुब्बाराव......

नहीं रहे चंबल में 672 डकैतों को सरेंडर कराने वाले डॉक्टर एसएन सुब्बाराव......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के मुरैना के प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉक्टर एसएन सुब्बाराव का जयपुर में सुबह 6 बजे निधन हो गया। चंबल को दस्यु मुक्त करने में एसएन सुब्बाराव का बड़ा योगदान है। उन्होंने 672 डकैतों काे समर्पण कराया था। सुब्बाराव ने जौरा में गांधी आश्रम की स्थापना की थी। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

एसएन सुब्बाराव का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे जयपुर से मुरैना लाया जाएगा। शाम को 5 बजे मुरैना बैरियर चौराहे पर पहुंचेगा। इसके बाद जौरा स्थित गांधी आश्रम में ले जाया जाएगा। वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसएन सुब्बाराव की मुख्य कर्म भूमि मुरैना रही है। यहां उन्होंने 1970 के दशक में 672 डाकुओं का सरेंडर कराया था।

Share:

Leave a Comment