enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *स्वतंत्रता दिवस पर भा.श.चे. पार्टी के जिलाध्यक्ष दद्दू लाल पाण्डेय पार्टी कार्यालय मे करेंगे ध्वाजारोहण*

*स्वतंत्रता दिवस पर भा.श.चे. पार्टी के जिलाध्यक्ष दद्दू लाल पाण्डेय पार्टी कार्यालय मे करेंगे ध्वाजारोहण*

सीधी(ईन्यूज एमपी)- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को एमपी गेस्ट हाउस स्थित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला सीधी के पार्टी कार्यालय मे पार्टी के जिला अध्यक्ष दद्दूलाल पाण्डेय के द्वारा 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे पार्टी कार्यालय मे ध्वाजारोहण किया जाएगा, तो वहीं जिला अध्यक्ष ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, सीधी जिले मे निवास करनें बालें प्रदेश पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों, भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ता एवं पार्टी एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं को 15 अगस्त को सुबह 8:15 पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कार्यालय मे आवश्यक रूप से पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिसके बाद पार्टी कार्यालय मे जनकल्याण की भवना को लेकर आरती का आयोजन किया जायेगा, जिसमें समस्त माँ भक्तों से नशामुक्त, माँसाहार मुक्त, होकर ही महाआरती में शामिल होने अपील की गई है।बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,

Share:

Leave a Comment