enewsmp.com
Home सीधी दर्पण आर बी के माताजी के निधन पर प्रलेस द्वारा शोक व्यक्त

आर बी के माताजी के निधन पर प्रलेस द्वारा शोक व्यक्त

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिला के वरिष्ठ पत्रकार आरबी सिंह की माता जी के दुखद निधन पर प्रगतिशील लेखक संघ जिला इकाई सीधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन की ओर से महासचिव अशोक तिवारी "अकेला" ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा है कि इकाई अध्यक्ष सोमेश्वर सिंह के अध्यक्षता में सीधी के साहित्यकारों की शोक सभा आयोजित की गई ।जिसमें सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रगतिशील लेखक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, प्रांतीय सचिव मंडल सदस्य शिव शंकर मिश्र सरस, जगदीश मिश्रा, धीरेंद्र त्रिपाठी, गणेश गौतम, रामराज यादव ,कार्तिकानंद सोनी सहित अन्य साहित्यकार शामिल हैं। ज्ञातव्य की गुरुवार की रात्रि वरिष्ठ पत्रकार आरबी सिंह जी की माताजी का दुखद निधन हो गया था। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।

Share:

Leave a Comment