enewsmp.com
Home बिज़नेस सोने के दाम में गिरावट, जानिए आज के भाव.....

सोने के दाम में गिरावट, जानिए आज के भाव.....

अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। Bankbazaar.com के मुताबिक, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 56,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,460 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.


राजधानी भोपाल सर्राफा बाजार में कल यानी गुरुवार को 22 कैरेट सोना (22K सोना) 57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि कल (24 कैरेट सोना) 24 कैरेट सोना 59,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। सोने की कीमत में इजाफा हुआ है।

रायपुर में सोन का भाव – 22 कैरेट सोने का भाव- 56,630 और 24 कैरेट सोने का भाव- 59,460 (प्रति 10 ग्राम)

चांदी के दाम भी घटे

Bankbazaar.com के मुताबिक, चांदी की बात करें तो भोपाल और रायपुर सर्राफा बाजारों में बुधवार को 77,500 रुपये प्रति किलो बिक रही चांदी आज 76,500 रुपये पर बिकेगी.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए हॉल मार्क इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन द्वारा दिया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बेचा जाता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। एक कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है और कैरेट जितना अधिक होता है, सोना उतना ही शुद्ध होता है।

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट का सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट का सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। आभूषण 22 कैरेट सोने को 9% अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी, जस्ता के साथ मिलाकर बनाया जाता है। हालांकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, कृपया ध्यान दें कि गहने 24 कैरेट सोने से नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

24 कैरेट सोने से गहने क्यों नहीं बनाए जाते

ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी डेंसिटी काफी कम होती है और यह काफी मुलायम होते हैं। ऐसे में इनसे जूलरी बनाने के लिए इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण जरूरी होता है। यह इतना नरम होता है कि इसे आसानी से विकृत किया जा सकता है।

Share:

Leave a Comment