enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश मऊगंज जिले के लिए नए पदों को मिली मंजूरी,1 DM, 1 ADM, 5 डिप्टी कलेक्टर के पद होंगे, 31 भृत्य आएंगे

मऊगंज जिले के लिए नए पदों को मिली मंजूरी,1 DM, 1 ADM, 5 डिप्टी कलेक्टर के पद होंगे, 31 भृत्य आएंगे

मऊगंज (ईन्यूज एमपी)-नवगठित मऊगंज जिले के लिए नए पदों की मंजूरी मिल गई है। 11 अगस्त को CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक समत्व भवन में आयोजित की गई। बैठक में कहा कि मऊगंज जिले में मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसीलों को शामिल किया गया है। जहां कलेक्टर का एक पद, अपर कलेक्टर का एक पद और संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर के पांच पद होंगे।

सहायक लेखा अधिकारी का 1 पद प्रतिनियुक्ति या संविदा के आधार पर होंगे। जबकि अधीक्षक का 1 पद, सहायक अधीक्षक का 2 पद, ऑडिटर का 1 पद, निज सहायक का 1 पद, स्टेनोग्राफर का 1 पद, सहायक ग्रेड 2 के 13 पद, सहायक ग्रेड 3 के 25 पद, स्टेनो टायपिस्ट के 3 पद, कम्प्यूटर के ऑपरेटर के 3 पद, वाहन चालक के 6 पद, जमादार के 1 पद और भृत्य के 31 पदों को मंजूरी दी गई।

ऐसे होंगे नवगठित जिले में अफसर से लेकर कर्मचारी तक
- कलेक्टर का 1 पद
- अपर कलेक्टर का 1 पद
- संयुक्त कलेक्टर / डिप्टी कलेक्टर के 5 पद
- सहायक लेखाधिकारी (प्रतिनियुक्ति/ संविदा से) के 1 पद
- अधीक्षक का 1 पद
- सहायक अधीक्षक के 2 पद
- ऑडिटर का 1 पद
- निज सहायक का 1 पद
- स्टेनोग्राफर का 1 पद
- सहायक ग्रेड-2 के 13 पद
- सहायक ग्रेड-3 के 25 पद
- स्टेनोटायपिस्ट के 3 पद
- कम्प्यूटर आपरेटर के 3 पद
- वाहन चालक के 6 पद
- जमादार का 1 पद
- भृत्य के 31 पदों का सृजन होगा

Share:

Leave a Comment