enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश रिटायर्ड फौजी को गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते हुई थी वारदात.....

रिटायर्ड फौजी को गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते हुई थी वारदात.....

सतना (ईन्यूज एमपी)-नागौद थाना क्षेत्र के पवैया सेमरी में शुक्रवार की रात रिटायर्ड फौजी को गोली मारने की वारदात 9 साल पुरानी रंजिश का नतीजा थी। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से कट्टा और बाइक भी जब्त कर ली गई है।


पुलिस के मुताबिक नागौद थाना अंतर्गत पवैया सेमरी गांव में रिटायर्ड फौजी राजभान सिंह (70) को उसके घर के सामने गोली मारने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में सागर सिंह पिता मानेंद्र सिंह (19) निवासी पवैया नागौद, सिद्धार्थ सिंह पिता कमलेन्द्र सिंह (19) निवासी मकरगंज सेमरिया थाना अमानगंज पन्ना एवं प्रियांशु सिंह उर्फ प्रिंसू पिता वरुणेंद्र सिंह (19) निवासी राजापुर थाना जसो सतना शामिल हैं। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और 315 बोर का कट्टा जब्त किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों तक साइबर सेल की मदद से पहुंची। घटना के बाद से तीनों फरार थे लिहाजा पुलिस इनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर सिंह उर्फ सुजल सिंह के दादा जयमंगल सिंह की हत्या वर्ष 2014 में हुई थी। उस मामले में खात्मा लग गया था। उस वक्त राजभान सिंह वगैरह के ऊपर संदेह व्यक्त किया गया था। सागर उस वक्त छोटा था लेकिन उसके मन में रंजिश तभी से घर कर गई थी। दादा की हत्या का बदला लेने की नीयत से उसने 18 अगस्त की रात अपने दो साथियों के साथ मिलकर राजभान सिंह को उसके घर के सामने ही गोली मार दी। राजभान की पीठ पर गोली लगी। उसे लहूलुहान हालत में सतना के बिरला अस्पताल लाया गया था।

Share:

Leave a Comment