enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, घायल को अस्पताल में किया भर्ती,जांच में जुटा टाइगर रिजर्व अमला....

चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, घायल को अस्पताल में किया भर्ती,जांच में जुटा टाइगर रिजर्व अमला....

उमरिया (ईन्यूज एमपी)-बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ के हमले से चरवाहा की घायल होने की खबर सामने आई है। जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहा पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी लगते ही रेंजर मौके पर पहुंचे और चरवाहा और उसके परिवार को लेकर अस्पताल पहुंचे। घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टर से इलाज की जानकारी ली।

रविवार की दोपहर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर कोर परिक्षेत्र के बकेली बीट के कक्ष क्रमांक PF 191 के जंगलों में चरवाहा बद्री यादव (70) निवासी ग्राम बघेली मवेशियों को जंगल में चल रहा था। इस दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया। चरवाहा बद्री को घायल कर दिया।

परिक्षेत्र अधिकारी अर्पित मैराल को जानकारी लगते ही रेंजर मौके पर पहुंचे। घायल और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर मानपुर अस्पताल गए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिक्षेत्र अधिकारी पतौर अर्पित मैराल ने बताया कि चरवाहा पर बाघ ने हमला कर दिया। जानकारी लगते ही घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Share:

Leave a Comment