enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश रीवा में भगवान बुद्ध के स्मारक स्थल का निर्माण होना गौरव की बात है: जनसंपर्क मंत्री

रीवा में भगवान बुद्ध के स्मारक स्थल का निर्माण होना गौरव की बात है: जनसंपर्क मंत्री

रीवा (ई न्यूज एमपी )-सम्राट अशोक प्रियदर्शी धम्म विकास महासंघ के तत्वावधान में बुद्ध स्मारक स्थल बुद्धवाटिका के विकास किया गया है। समाज के अनुयायियों ने कृतज्ञता कार्यक्रम किया। जहां मुख्य अतिथि के तौर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए। कहा कि कोठी कंपाउण्ड स्थित बुद्ध स्मारक स्थल बुद्धवाटिका के विकास व सौन्दर्यीकरण का कार्य तत्काल प्रांरभ किया जाएगा।

इसे एक माह में पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्म और धर्म के समन्वय से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। भारत में जन्मे भगवान बुद्ध के अनुयायी संपूर्ण विश्व में हैं। रीवा में उनके स्मारक स्थल का निर्माण होना गौरव की बात है। शुक्ल ने कहा कि विकास के कार्यो में आप सभी का समर्थन व सहयोग मिल रहा है। जिससे रीवा दिनोंदिन उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बुद्धसेवा मंडल के पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध स्मारक स्थल बुद्धवाटिका के निर्माण के लिए राजेन्द्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि जनसंपर्क मंत्री सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। वे रीवा में सभी धर्मों, जातियों एवं संप्रदायों के लिए कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि रीवा में विकास की गंगा बह रही है और रीवा देश में अपना उत्कृष्ट स्थान हासिल कर रहा है।

कार्यक्रम में जनसंपर्क मंत्री ने भगवान बुद्ध की प्राचीनतम मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संजीव कुमार, बद्री प्रसाद कुशवाहा, प्रोफेसर राजमणि पटेल, बुद्धसेन पटेल, डॉ. एमएल कुशवाहा, राजगोपाल मिश्र चारी सहित बुद्ध सेवा मण्डल पदाधिकारी सदस्य एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment