enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, कैलाश को नगरीय विकास एवं आवास, देवड़ा को वित्त और वाणिज्यक विभाग मिला, राजेन्द्र....

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, कैलाश को नगरीय विकास एवं आवास, देवड़ा को वित्त और वाणिज्यक विभाग मिला, राजेन्द्र....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट के विभागों का बंटवारा हो गया है। सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने के पांच दिन बाद शनिवार को विभागों का बंटवारा किया गया। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास एवं आवास, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जगदीश देवड़ा को वित्त और वाणिज्यक, प्रह्लाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्‍मेदारी मिली।

किसे कौनसा विभाग मिला ?
सीएम मोहन यादव- सामान्य प्रशासन, गृह एंव जेल
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा- वित्त और वाणिज्यक विभाग
विजय शाह – जनजाति कार्य लोकपाल संपत्ति प्रबंधन भोपाल गैस त्रासदी
कैलाश विजयवर्गीय – नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
प्रहलाद पटेल – पंचायत एवं ग्रामीण विकास
राकेश सिंह – लोक निर्माण विभाग
करण सिंह वर्मा – राजस्व मंत्रालय
उदय प्रताप सिंह – परिवहन और स्कूल शिक्षा विभाग
तुलसी सिलावट – जल संसाधन विभाग
एंदल सिंह कंसाना – कृषि विभाग
निर्मला भूरिया – महिला एवं बाल विकास
गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता
पवन सिंह कुशवाहा – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
नगर सिंह चौहान – वन पर्यावरण अनुसूचित जाति कल्याण
प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा विभाग
राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
चेतन कश्यप – सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग
इंदर सिंह परमार – उच्च शिक्षा आयुष तकनीकी शिक्षा कौशल विकास

राज्यमंत्री

प्रतिमा बागरी – नगरीय विकास एवं आवास
राधा सिंह - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
दिलीप अहिरवार – वन एवं पर्यावरण
कृष्णा गौर – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
धर्मेंद्र सिंह लोधी – संस्कृति पर्यटन धार्मिक
दिलीप जायसवाल – कुटीर एवं ग्रामोद्योग
गौतम पेटवाल – तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार
लखन पटेल – पशुपालन एवं डेयरी
नारायण सिंह पवार _ मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास
अरुण शिवाजी पटेल – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

Share:

Leave a Comment