enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन आज जबलपुर में लेगें कैबिनेट , खोलेंगे विकास का पिटारा ....

मुख्यमंत्री मोहन आज जबलपुर में लेगें कैबिनेट , खोलेंगे विकास का पिटारा ....

जबलपुर ( ईन्यूज एमपी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संस्कार धानी जबलपुर में कैबिनेट मीटिंग लेगें वंही वह अनेक निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जानकारी के अनुसार 409.53 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण,
इनमें 100.66 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन,
308.87 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव,
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11:55 बजे रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे,
12:20 बजे कानून एवं व्यवस्था पर जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे,
इसके बाद 01:05 बजे वे विकास कार्यों के संबंध में जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे,
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 03:30 बजे जन आभार यात्रा में भाग लेंगे,
इसके बाद शाम 4 बजे गेरीसन ग्राउंड पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे,
विकास कार्यों में कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा विभाग,
नगरीय विकास एवं आवास विभागों के कार्य शामिल हैं,
इसके बाद शाम 5:30 कैबिनेट ब्रीफिंग,शाम 5:45 बजे शुरू होगी कैबिनेट बैठक, शाम 7:15 पर सीएम भोपाल के लिये रवाना होंगे ।

Share:

Leave a Comment