enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सजा महाकाल मंदिर, एक लाख दीपों से जगमगाएगा राम का नाम।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सजा महाकाल मंदिर, एक लाख दीपों से जगमगाएगा राम का नाम।




भोपाल( ईन्यूज एमपी)- अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन उज्जैन का महाकाल मंदिर भी सजाया जाएगा। ड्रोन से पुष्पवर्षा होगी। एक लाख दीपकों से श्री राम नाम की आकृति बनाई जाएगी। जगमग रोशनी से सजेंगे महाकाल।
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी यह दिन धूमधाम से मनेगा। मंदिर में पुष्प व विद्युत सज्जा होगी। एक लाख दीपों से महाकाल का आंगन जगमगाएगा। रंगारंग आतिशबाजी से आकाश रोशन होगा
22 जनवरी को तड़के चार बजे भस्म आरती से रात 11 बजे शयन आरती तक दिनभर उत्सवी छटा बिखरेगी। सुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल की महापूजा होगी। इसके अंतर्गत भगवान का फलों के रस व सुगंधित द्रव्यों से महाअभिषेक होगा। भगवान को सोने-चांदी के आभूषण धारण कराकर दिव्य शृंगार किया जाएगा। भगवान महाकाल को श्रीराम का प्रिय महाभोग लगाया जाएगा।

Share:

Leave a Comment