enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का विंध्य दौरा,मानपुर,ब्यौहारी, धौहनी व सीधी विधानसभा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत..

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का विंध्य दौरा,मानपुर,ब्यौहारी, धौहनी व सीधी विधानसभा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत..

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज उमरिया और सीधी के प्रवास में रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आज सुबह बांधवगढ़ पहुँचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।उप मुख्यमंत्री बांधवगढ़ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम श्री शुक्ला सड़क रास्ते से आज उमरिया से सीधी के लिए लिए प्रस्थान कर रहे थे। जहां उनका रास्ते में उमरिया के मानपुर, शहडोल के व्योहारी तथा सीधी जिले की धौहानी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने चौफाल में पूर्व विधायक दाढ़ी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री शुक्ला सीधी पहुंचे जहां उनका सीधी के दर्जनों स्थानों पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

आपको बतादें कि विंध्यरीजन में बीजेपी ने डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल को लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है , जिनके नेतृत्व में रीवा और शहडोल सम्भाग की चार सीटों पर चुनाव लड़ा जायेगा।यही कारण है की वह आज बांधवगढ़ और सीधी की सियासी समा टटोल रहे है।






Share:

Leave a Comment