enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, शहर में दिनभर जाम की बनी स्थिति रही..

महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, शहर में दिनभर जाम की बनी स्थिति रही..



उज्जैन (ईन्यूज़ एमपी) विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देशभर से हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के कारण शहर में दिनभर जाम की स्थित बनी हुई है। आसपास के शहरों से आने वाले वाहनों के कारण टोल टैक्स पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
शुक्रवार को गणतंत्र दिवस, चौथा शनिवार तथा रविवार के कारण विभिन्न विभाग तथा स्कूलों में तीन दिनों का अवकाश था। यही कारण है, देशभर से श्रद्धालुओं का महाकाल दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह से उज्जैन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
देशभर से हजारों भक्त अब भी उज्जैन पहुंच रहे हैं। मंदिर के आसपास दो किमी क्षेत्र में होटल, लाज, यात्रीगृह, होम स्टे फुल हैं। दर्शनार्थियों को दूरस्थ क्षेत्रों में ठहरना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन से लोक परिवहन के साधनों से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।

Share:

Leave a Comment