enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मनीष रस्तोगी को जेल तो संजय शुक्ला को बनाया राज्यपाल का प्रमुख सचिव। देखें लिस्ट...

मध्य प्रदेश में 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मनीष रस्तोगी को जेल तो संजय शुक्ला को बनाया राज्यपाल का प्रमुख सचिव। देखें लिस्ट...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में एक बार फिर 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले के कर दिए गए हैं। आइएएस अधिकारियों की दूसरी बड़ी तबादला सूची में उन सभी अधिकारियों को पदस्थापना दी गई है, जिन्हें पिछले दिनों सरकार ने अलग-अलग कारणों से हटाया था।
प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के दिन 18 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को जेल विभाग में पदस्थ किया गया है तो संजय कुमार शुक्ला अब राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव नवीन एवं नवकरणीय विभाग का दायित्व भी संभालेंगे। वहीं, डा. राजेश राजौरा से परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार लेकर एसएन मिश्रा को दिया गया है।

आइएएस अधिकारियों की दूसरी बड़ी तबादला सूची में उन सभी अधिकारियों को पदस्थापना दी गई है, जिन्हें पिछले दिनों सरकार ने अलग-अलग कारणों से हटाया था। 44 दिनों बाद प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को विभागीय दायित्व दिया गया है। वहीं, अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद निशांत वरवडे को आयुक्त उच्च शिक्षा बनाया गया है। अभी अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के पास इसका अतिरिक्त प्रभार था।

अपर सचिव मनीष सिंह को मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग में रजिस्ट्रार बनाया गया है।अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और एम सेलवेंद्रन को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण करने पर अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी इन दायित्वों से मुक्त हो जाएंगे।

सूची देखें -
मनु श्रीवास्तव एसीएस ऊर्जा
संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव राज्यपाल
मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव जेल
डीपी आहूजा प्रमुख सचिव PWD
सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
डॉ ई रमेश कुमार प्रमुख सचिव जनजाति कार्य विभाग
निशांत वरवड़े आयुक्त उच्च शिक्षा
संजीव सिंह कार्यपालन संचालक इप्को
डॉ रामराव भोसले आयुक्त सामाजिक न्याय
सूफिया फारूकी आयुक्त महिला बाल विकास
मनीष सिंह रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता विवाद आयोग
तरूण राठी संचालक वाल्मी
सौरभ सुमन आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
मोहित बुंदस एमडी हस्तशिल्प
निधि निवेदिता एमडी महिला वित्त विकास निगम
कुमार पुरुषोत्तम उप सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
नीरज कुमार वशिष्ठ संचालक घुमंतू जनजाति
किशोर कुमार कन्याल उपसचिव वन विभाग

मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि आठ फरवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के तबादले भी होंगे। इसको लेकर सामान्य प्रशासन और गृह विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

Share:

Leave a Comment