enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, 1278 करोड़ की लागत से अपग्रेड होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग, इन जिलों को होगा लाभ..

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, 1278 करोड़ की लागत से अपग्रेड होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग, इन जिलों को होगा लाभ..



भोपाल (ईन्यूज़ एमपी) मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है। नए साल में केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को बड़ा तोहफा दिया है।केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश दो राष्ट्रीय राजमार्गों को पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन में अपग्रेड करने के लिए कुल 1277. 97 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।इसके तहत प्रदेश के दो राष्ट्रीय राजमार्ग शहडोल-सागरटोला और पिछोर-दिनारा खंड पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड होंगे। इस सौगात के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने MP में राष्ट्रीय राजमार्ग–543 के शहडोल-सागरटोला खंड को HAM मोड के तहत पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

Share:

Leave a Comment