enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारी बने मंत्रियों के विशेष सहायक...

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारी बने मंत्रियों के विशेष सहायक...

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद स्थापना आदेश जारी किए गए। कुल 6 अधिकारियों को मंत्रियों की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।

चंद्र प्रताप गोहल मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी जबलपुर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।
रोहित बम्हौर डिप्टी कलेक्टर जिला सागर को गौतम टेटवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।
चंद्र प्रकाश पटेल अपर कलेक्टर जिला अनूपपुर को प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग का विशेष सहायक पदस्थ किया गया है।
विष्णु प्रसाद यादव संयुक्त कलेक्टर विदिशा को करण सिंह वर्मा मंत्री राजस्व विभाग का विशेष सहायक पदस्थ किया गया है।
अंशुल खरे डिप्टी कलेक्टर, एसडीम भोपाल को कैलाश विजयवर्गीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवास एवं संसदीय कार्य विभाग का विशेष सहायक पदस्थ किया गया है।
आशीष पांडे संयुक्त कलेक्टर जिला नर्मदा पुरम श्री उदय प्रताप सिंह मंत्री परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।

Share:

Leave a Comment