enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में मौसम का बदला मिजाज, जबलपुर, सिवनी में गिरे ओले नर्मदापुरम, बैतूल इन जिलों में भी हुई वर्षा...

एमपी में मौसम का बदला मिजाज, जबलपुर, सिवनी में गिरे ओले नर्मदापुरम, बैतूल इन जिलों में भी हुई वर्षा...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक जबलपुर में 10.4 एवं उमरिया में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबलपुर, सिवनी में वर्षा के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा उमरिया, शहडोल, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल में भी बौछारें पड़ीं। प्रदेश में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में रिकार्ड किया गया। दतिया में लगातारे दिन शीतलहर का प्रभाव रहा। आठ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। राजधानी भोपाल में रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना रहेगा। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल बने रहेंगे।
प्रदेश में आ रही नमी
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी गुजरात में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है।

Share:

Leave a Comment