enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बड़ी खबर:शिवराज सरकार में हुई सभी राजनीतिक नियुक्तियां रद्द,CM मोहन सरकार का बड़ा फैसला 46 निगम मंडल के अध्यक्ष को तत्काल हटाया… देखें लिस्ट

बड़ी खबर:शिवराज सरकार में हुई सभी राजनीतिक नियुक्तियां रद्द,CM मोहन सरकार का बड़ा फैसला 46 निगम मंडल के अध्यक्ष को तत्काल हटाया… देखें लिस्ट

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त कर दी है। प्रदेश के सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। बता दें कि शिवराज सरकार में ये सभी नियुक्तियां हुईं थी। प्रदेश के 46 निगम, मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

प्रदेश की नवगठित मोहन यादव सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान निगम/मंडल/ बोर्ड और आयोग की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। इनके अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर की गई नियुक्तियां खत्म कर दी गई हैं। अब सभी निगम व मंडलों में नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी।

इसी क्रम में रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को भी हटा दिया गया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग में रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सरकार ने निगम/मंडल/बोर्ड की सभी नियुक्तियों को खत्म करने का निर्णय ले लिया है। अब इन पदों पर नए सिरे से नियुक्तियां की जाएगी।

Share:

Leave a Comment