enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक में CM मोहन होंगे शामिल, चुनावी एजेंडा पर होगी चर्चा ..

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक में CM मोहन होंगे शामिल, चुनावी एजेंडा पर होगी चर्चा ..



भोपाल(ईन्यूज एमपी)- लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 17 और 18 फरवरी को भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हो रहा है। मध्य प्रदेश से इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के साथ सभी विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला व संभाग प्रभारी, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें राज्यवार लोकसभा चुनाव की तैयारी और एजेंडा पर चर्चा होगी। अधिवेशन के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी बुलाया गया है।। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से छह हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसमें मप्र से भी मंत्री मिलाकर सभी 166 विधायक, 23 सांसद, 11 राज्यसभा सदस्य, लगभग 78 पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

Share:

Leave a Comment