enewsmp.com
Home खेल मुंबई के हुए पोलार्ड, गेल को नहीं मिला खरीददार

मुंबई के हुए पोलार्ड, गेल को नहीं मिला खरीददार

बेंगलुरू (ईन्यूज एमपी)-इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए दुनियाभर के खिलाड़ियों की मंडी एक बार फिर सज गई है। सारी दुनिया के क्रिकेटर्स और खेल प्रेमियों की नजरें शनिवार और रविवार को बेंगलुरू में हो रही नीलामी पर टिकी हैं। इस बार नीलामी में कुल 578 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। 578 खिलाड़ियों में 244 कैप्ड खिलाड़ी हैं। इनमें से 62 भारतीय हैं। वहीं 332 अनकैप्ड प्लेयर्स में से 34 विदेशी हैं।

मार्की प्लेयर पहला सेट

शिखर धवन (सनराइजर्स हैदराबाद) 5.2 करोड़ ( राइट टू मैच) 2 करोड़ बेस प्राइज

रविचंद्रन अश्विन(किंग्स इलेवन पंजाब) 7.6 करोड़ 2 करोड़ बेस प्राइज

केरन पोलार्ड( मुंबई इंडियन) 5.4 करोड़ 2 करोड़ बेस प्राइज

और पढ़ें: IPL Auction: 'इलेक्शन से सेलेक्शन' हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स सबसे आगे

मौजूदा सीजन के लिए 1122 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन बीसीसीआई ने छंटनी कर अंतिम सूची में 578 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए। इन खिलाड़ियों को उनके प्रोफाइल के आधार पर आठ स्लैब में रखा गया है। कैप्ड खिलाड़ियों के ये स्लैब 2.0 करोड़, 1.5 करोड़, एक करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपये का है। जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइज 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये है।

किस टीम के पास खर्च करने को कितना पैसा

प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास इस सीजन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 80 करोड़ की कीमत थी, लेकिन खिलाड़ियों को रिटने करने के बाद टीम के पास सीमित पैसा है।

राजस्थान और पंजाब के पास हालांकि सबसे ज्यादा 67.5 करोड़ रुपये हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ एक-एक खिलाड़ी को रिटने किया है। पंजाब ने सिर्फ हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया है।

चेन्नई, दिल्ली, और मुंबई के पास 47 करोड़ रुपये की राशि है। बेंगलोर के पास 49 करोड़ रुपये हैं। हैदराबाद और कोलकाता के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 59 करोड़ रुपये हैं।

सबके निशाने पर होंगे बेन स्टोक्स

वहीं फ्रेंचाइजियों की नजरें सबसे ज्यादा इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को अपने साथ शामिल करने पर होंगी। स्टोक्स पिछले सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेले थे और सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

उनके अलावा यह देखना दिलचस्प होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब दिलाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर किस टीम जर्सी में दिखेंगे। गंभीर ने उनकी घरेलू टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी।

मुंबई के हिस्सा रहे केरान पोलार्ड, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रहे क्रिस गेल पर भी फ्रेंचाइजियां दांव लगाने से नहीं चूकेंगी। यह दोनों खिलाड़ी मार्की खिलाड़ियों शामिल हैं। उम्मीद है कि पोलार्ड और गेल की पुरानी टीमें इन दोनों के अपने साथ ही बनाए रखने की कोशिश करेंगी।

Share:

Leave a Comment